कब से शुरू हो रहा है सावन मास, जानिये कब-कब पडेंगे सावन सोमवार

हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि इस महीने भगवान शिव की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस साल सावन की शुरुआत बेहद दुर्लभ संयोग से हो रही है। इस साल सावन के पहले दिन ही सावन का पहला सोमवार है। जानें कब से शुरू हो रहा सावन और कब-कब पड़ेंगे सावन सोमवार, भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय—

सावन 2024 कब से शुरू होगा

सावन मास 22 जुलाई 2024, सोमवार से प्रारंभ होगा, इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। इस साल सावन में पांच सोमवार आएंगे।

सावन 2024 सोमवार की तिथियाँ

22 जुलाई 2024- पहला सोमवार
29 जुलाई 2024-दूसरा सोमवार

05 अगस्त 2024- तीसरा सोमवार

12 अगस्त 2024- चौथा सोमवार

19 अगस्त 2024- पांचवां सोमवार

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

शिवलिंग पर जल चढ़ाना
भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि भगवान शिव का जलाभिषेक करने से भगवान शंकर का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

करें दूध-दही अर्पण
शिवलिंग पर दूध, दही अर्पित करने के बाद स्वच्छ जल से जलाभिषेक करना अति उत्तम माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

चढ़ाएँ चंदन, शहद और भांग
सावन मास में शिवलिंग पर चीनी, केसर, इत्र, देसी घी, चंदन, शहद व भांग आदि अर्पित करने से भगवान शिव के प्रसन्न होने की मान्यता है।

सावन व्रत नियम
शास्त्रों के अनुसार, सावन मास में सात्विक भोजन करना चाहिए। प्याज, लहसुन आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। सावन मास में मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। सावन महीने में भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। सावन में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

सावन के सोमवार व्रत रखने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team