वृष राशि में विराजे शुR, 9 राशियों के लिए रहेगा शुभ और 3 के लिए अशुभ
Astrology Articles I Posted on 08-04-2023 ,08:02:56 I by:

बीते गुरुवार अर्थात् 6 अप्रैल 2023 को शुक्र वृष राशि में आ गए हैं। वृष राशि का स्वामी शुक्र ही हैं। अपनी इस राशि में शुक्र आगामी 2 मई तक विराजमान रहेंगे। शुक्र अपनी ही राशि में 27 दिन रहेंगे वैसे आम तौर पर शुक्र ग्रह एक राशि में 23 दिन ही रहता है लेकिन इस बार वे स्वयं की राशि वृष में 27 दिन अर्थात् 4 दिन ज्यादा रहेंगे। अपनी ही राशि में आने से इस ग्रह का शुभ फल और बढ़ जाएगा।
शुक्र ग्रह का शुभ-अशुभ असर लव लाइफ, पैसा, ऐश्वर्य, आनंद, मकान, वाहन, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक सामान आदि मामलों पर होता है। इसके अच्छे असर से ये सब सुख मिलता है। अशुभ असर से फालतू खर्चा होता है और इनसे संबंधित सुख में कमी होती है। शुक्र के राशि बदलने पर 12 में से 9 राशियों को धन लाभ और कई तरह का सुख मिलेगा।
शुक्र की चाल में बदलाव होने से मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन 9 राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। कामकाज की तारीफ होगी और आगे बढऩे के मौके मिल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।
अपनी ही राशि में शुक्र के आ जाने से मिथुन और धनु राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती है। पैसा खर्चा हो सकता है। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। साझेदारी संबंधी मामलों में उलझनें आ सकती है। बिजनेस के जरूरी फैसले सोच-समझकर लेने होंगे।
शुक्र के राशि बदलने से तुला राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लोगों के फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। राज की बातें उजागर हो सकती है। मेहनत बढ़ेगी। अपोजिट जेंडर वालों से संबंध बिगड़ सकते हैं। विवाद और दौड़-भाग भी हो सकती है।