कुंभ राशि में वRी होने जा रहे हैं शनि, जानिये 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव

ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। 30 जून से शनि की वक्री चाल शुरू हो जाएगी। शनि के कुंभ राशि में वक्री होने पर कुछ राशि वालों को अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है तो कुछ राशि वालों का भाग्य चमक जाएगा। शनिदेव के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। शनि रंक को भी राजा बना सकते हैं। शनि के वक्री होने से 12 राशि के जातकों को क्या प्रभाव पड़ेगा, आइए डालते हैं एक नजर...


मेष
आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु आत्मसंयत भी रहें। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। सप्ताह के प्रारंभ में माता की सेहत का ध्यान रखें। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।


वृषभ
मन प्रसन्न रहेगा, परंतु सेहत के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी।

मिथुन
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। उपहार में वस्त्र मिल सकते हैं।

कर्क
वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। फिर भी संयत रहें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि।

सिंह
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। सेहत का ध्यान रखें। पिता का सान्निध्य मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या
मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता का सान्निध्य मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।

तुला
मन तो प्रसन्न रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। कला या संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी।


वृश्चिक
मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

धनु
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी।


मकर
मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में निवेश कर सकते हैं। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। 12 जून से जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन

मन परेशान रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। संतान की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। किसी पैतृक संपत्ति से धन मिल सकता है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team