जानिए उन पांच राशियों के बारे में जिनके लिए सोना है शुभ, क्या है ज्योतिष के नियम

सोना आज के दौर में स्टेटस सिंबल माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोने के गहने पहनना हर किसी के लिए अच्छा नहीं होता है। असल में ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों का उल्लेख किया गया है जिनके लिए सोना शुभ नहीं माना जाता है। क्योंकि ज्योतिष के मुताबिक इन राशियों के ग्रह स्वामियों की देव गुरु बृहस्पति से संबंध अच्छे नहीं माने जाते हैं। जैसे मकर और कुंभ, जबकि कुछ राशियां ऐसी भी हैं। जिन्हें सोना धारण करने से लाभ नहीं मिलता है। आज हम आपको  उन राशियों के बारे में बताएंगे जिनके लिए सोना शुभ माना जाता है।
 
मेष राशि
मंगल के स्वामित्व वाले मेष राशि के लोगों को सोना पहनने से काफी लाभ मिल सकता है। सोना धारण करने से मेष राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ता है और करियर के क्षेत्र में भी उन्हें अच्छे परिणाम मिलते हैं। मेष राशि के व्यक्ति की कुंडली में सूर्य और बृहस्पति कमजोर हैं तो सोना पहनना भी उन्हें मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। सोना पहनने से इस राशि के लोगों को किस्मत भी साथ देने लगती है।

सिंह

इस राशि के लोग आजादी के साथ रहना पसंद करते हैं लेकिन कई बार जरूरत से ज्यादा आजादी इन्हें गलत रास्ते पर ले जा सकती है। इसलिए सिंह राशि के जातकों को ध्यान केंद्रित रखने के लिए सोने के आभूषण पहनने चाहिए। सोना पहनकर इस राशि के लोग जीवन के कई क्षेत्रों में तरक्की पा सकते हैं और समाज में अपना स्थान बना सकते हैं। सोना पहनने से सिंह राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।

कन्‍या
बुध ग्रह के स्वामित्व वाले कन्या राशि के लोगों को मेहनती माना जाता है, लेकिन कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी इन्हें जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जीवन की इन समस्याओं को दूर करने के लिए अगर वे सोना पहनते हैं तो उन्हें फायदा होने लगता है। सोना पहनने से जहां उनके करियर में अच्छे बदलाव आते हैं, वहीं पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बना रहता है। कन्या राशि के लोग सोना पहनकर वे सभी चीजें प्राप्त कर सकते हैं जिनकी वे कल्पना करते हैं।

धनु
इस राशि का स्वामी गुरु है और सोने को बृहस्पति की धातु माना जाता है। इसलिए धनु राशि के लोगों को सोना पहनने से काफी लाभ मिल सकता है। इस राशि के लोग अगर सोना पहनते हैं तो इनकी आभा भी बढ़ती है और बौद्धिक क्षमता भी बढ़ती है। अक्सर देखा जाता है कि धनु राशि के लोगों को सामाजिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन एक बार जब वे कोई भी सोने का आभूषण पहनते हैं, तो उन्हें सामाजिक स्तर पर अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं।

 

मीन राशि
मीन राशि वालों को सहज और सौम्य व्यवहार माना जाता है। हालांकि भविष्य को लेकर डर हो सकता है। सोना धारण करने से हर तरह का डर दूर होता है और मीन राशि के लोगों को जीवन में सही राह मिलती है। इसके साथ ही सोना धारण करने से मीन राशि के लोगों को धन संबंधी मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सोना धारण करने से वे आध्यात्मिक कार्यों में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
लेखक जाने माने एस्ट्रोलॉजर हैं है और फाइनेंसियल और प्रीडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट माने जाते हैं।)

हरीश तिवारी
06392091300

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team