जानिये आषाढ़ माह में प़डने वाले व्रत-त्यौहार

आषाढ़ महीना 23 जून से 21 जुलाई तक रहेगा। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 जून दिन शनिवार को सुबह 06 बजकर 37 मिनट से प्रारंभ हो जाएगी। इस तिथि का समापन 23 जून रविवार को प्रातः 05:12 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर देखा जाए तो आषाढ़ माह की शुरूआत 23 जून रविवार से होगी। 23 जून से शुरू हो रहे आषाढ़ माह के पहले दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं। उस दिन ब्रह्म योग सुबह से लेकर दोपहर 02:27 तक है। ब्रह्म योग में आषाढ़ माह की शुरूआत होगी। वहीं शाम के समय में दो शुभ योग त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि बनेंगे।

आषाढ़ महीना धर्म-कर्म के अलावा सेहत के नजरिये से भी बहुत खास होता है। आयुर्वेद के प्रमुख आचार्य चरक, सुश्रुत और वागभट्ट ने इस महीने को ऋतुओं का संधिकाल कहा है। यानी ये मौसम परिवर्तन का समय होता है। इस दौरान गर्मी खत्म होती है और बारिश की शुरुआत होती है। ज्योतिषियों के मुताबिक आषाढ़ महीने में सूर्य मिथुन राशि में रहता है। इस कारण भी रोगों का संक्रमण बढ़ता है।

आषाढ़ मास व्रत - त्यौहार

25 जून मंगलवार 2024: कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी

02 जुलाई मंगलवार 2024: योगिनी एकादशी

03 जुलाई बुधवार 2024: प्रदोष व्रत

05 जुलाई शुक्रवार 2024: दर्श अमावस्या, आषाढ़ अमावस्या

06 जुलाई शनिवार 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ,

07 जुलाई रविवार 2024: जगन्नाथ रथयात्रा, चंद्र दर्शन

16 जुलाई मंगलवार 2024: कर्क संक्रान्ति

17 जुलाई बुधवार 2024: देवशयनी एकादशी

18 जुलाई बृहस्पतिवार 2024: प्रदोष व्रत

19 जुलाई शुक्रवार 2024: जयापार्वती व्रत प्रारम्भ

20 जुलाई शनिवार 2024: कोकिला व्रत

21 जुलाई रविवार 2024: गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा, आषाढ़ पूर्णिमा

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team