राशिफल-ऎसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का 10 फरवरी सोमवार का दिन
Astrology Articles I Posted on 10-03-2025 ,06:43:38 I by:

मेष
भावनाओं का अतिरेक आपके मन को संवेदनशील बना देगा, इसलिए किसी की वाणी और व्यवहार से आपको बुरा महसूस होगा। माता की अस्वस्थता के कारण आपको चिंता होगी। आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। भोजन में अनियमितता रहेगी। नींद नहीं आने की समस्या रह सकती है। पानी वाली जगहों पर जाना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
वृषभ
चिंता कम होने से राहत का अनुभव होगा। आपका मन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा। आपकी सृजनशीलता और कल्पना शक्ति में भी वृद्धि होगी। कला और साहित्य में आप अपनी कुशलता बता सकेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ निकटता बढ़ेगी। किसी छोटी यात्रा की संभावना है। आपको आर्थिक मामलों के प्रति सावधान रहना पड़ेगा। आपका दिन आनंद में गुजरेगा।
मिथुन
काम पूरा होने में विलंब हो सकता है, फिर भी प्रयास चालू रखें। आपके काम समय पर पूरे होंगे। आर्थिक आयोजन में कुछ बाधाएं आएंगी। समय रहते कठिनाई दूर हो जाएगी। नौकरी तथा व्यवसाय में साथी कर्मचारियों और बिजनेस पार्टनर के साथ सार्थक बातचीत होगी। मित्रों का साथ मिलने से आपको आनंद होगा। आज स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है। गृहस्थ जीवन भी सुखपूर्वक बीतेगा।
कर्क
दिन बहुत उल्लासमय रहेगा। कुछ खरीदने की योजना बना सकते हैं। सुरुचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले सकेंगे। किसी बात को लेकर आज इमोशनल बने रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। परिजनों की जरूरत पर धन खर्च करके खुशी मिलेगी।
सिंह
मन पर नियंत्रण रखना होगा। वित्त से सम्बंधित मामलों में आप चिंतित रहेंगे। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद को टालें। कोर्ट-कचहरी के काम को संभालकर करें। कार्यस्थल पर केवल अपने काम पर ध्यान रखें। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें।
कन्या
दिन आनंद-उल्लास में गुजरेगा। आज विविध क्षेत्रों में लाभ होगा। इसमें मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों का काम समय पर पूरा हो सकेगा। परिजनों के साथ समय अच्छे से गुजरेगा। आज किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं।
तुला
दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। व्यापार में नए ग्राहक मिलने या आर्थिक लाभ होने से आपकी खुशी दोगुनी होगी। पारिवारिक जीवन में खुशी का वातावरण रहेगा। अपने प्रिय के साथ समय गुजारने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक
शारीरिक थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति करेंगे। व्यापार में बाधा खड़ी होगी। संतान से मतभेद रहेगा। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज विरोधियों से वाद-विवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा। तनाव से बचने के लिए योग या ध्यान का सहारा लें।
धनु
अनावश्यक चिंता, बीमारी, क्रोधावेश से आपका मानसिक व्यवहार हताशापूर्ण रहेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। आज कार्यस्थल पर भी समय पर काम नहीं कर पाने से आपको निराशा होगी। किसी कारण से समय पर भोजन नहीं मिलेगा। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएं। झगड़ों और विवादों से दूर रहें। परिजनों के साथ छोटा विवाद लंबा चल सकता है, इसलिए मौन रहें।
मकर
कार्यभार और मानसिक तनाव से राहत पाकर आज का दिन मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ खुशी से व्यतीत करेंगे। किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण का अनुभव होगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। प्रेम जीवन में आपके प्रिय साथी के सकारात्मक व्यवहार से आपको खुशी मिलेगी।
कुंभ
आज किए गए कामों की वजह से आप खुश रहेंगे। परिजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन और मन से प्रफुल्लित रहेंगे। आज अपनी खुशी को दूसरों के साथ बांट भी सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलने से मन खुश रहेगा।
मीन
अपने काम में काफी रचनात्मक रहेंगे। आप साहित्य के क्षेत्र में गहरी रुचि रखेंगे। हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। आज आप किसी बात को लेकर भावुक बने रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम रहेगा। संक्रामक बीमारियों से स्वयं को बचाना होगा। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है। दोपहर के बाद परिजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा।