वार्षिक राशिफल 2024: कैसा बीतेगा कन्या राशि वालों के लिए वर्ष
Astrology Articles I Posted on 01-01-2024 ,07:02:23 I by:

कन्या राशि के जातकों का स्वभाव विनम्र और मृदुभाषी होता है। यह लोग सच्चे दोस्त साबित होते हैं और दोस्ती निभाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। किसी भी तरह की मुश्किल आने पर यह लोग पहले घबरा जाते हैं लेकिन फिर खुद को संभालकर स्थिति पर नियंत्रण पाते हैं। इनकी विनम्रता को लोग कभी-कभी इनकी कमजोरी समझ लेते हैं। इनमें हर मुद्दे को समझने की क्षमता होती है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कन्या राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य होता है। बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध ग्रह बुद्धि, कम्यूनिकेशन, बैंकिंग, वाणी, अर्थव्यवस्था और व्यापार का दाता माना जाता है। अगर कन्या राशि की 1 जनवरी 2024 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में केतु तो वहीं बुध और शुक्र तीसरे भाव में स्थित रहेंगे। मंगल और सूर्य चतुर्थ भाव में इसके साथ ही छठे भाव में शनि देव रहेंगे। सप्तम भाव में राहु, अष्टम भाव में गुरु और राहु ग्रह 12वें भाव में विराजमान रहेंगे। बात करें पिछले साल 2023 की तो इस साल आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था क्योंकि अप्रैल से आपकी गोचर कुंडली में चांडाल दोष बना हुआ था। वहीं 30 अक्टूबर 2023 को चांडाल दोष समाप्त हुआ था, तब से कुछ परेशानियां खत्म हुई थीं।
आइए डालते हैं एक नजर कन्या राशि के जातकों पर कैसे बीतेगा उनका वर्ष 2024...
वैवाहिक जीवन
प्रेम- संबंध और वैवाहिक जीवन को लेकर साल 2024 आपको मिलाजुला रहेगा। खासकर अप्रैल तक आप लोगों को ज्यादा सावधान रहना होगा। क्योंकि सप्तम भाव में राहु रिश्तों में खटास पैदा कर सकते है। आप अपने जीवनसाथी को समय न पाएं। वहीं जब 1 मई को गुरु जब आपके भाग्य स्थान में आएंगे। तब आपके वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
आर्थिक स्थिति
साल 2024 में आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो अप्रैल के बाद से आपको उत्तम धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही आप धन की सेविंग भी कर पाएंगे। अच्छी जगह धन का निवेश आप कर पाएंगे। वहीं शनि देव छठे भाव में होने से अच्छा लाभ दिलाएंगे। आप शत्रुओं पर भी विजय पाएंगे। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। राहु इस साल कुछ खर्च करवा सकते हैं। लेकिन गुरु ग्रह धन की सेविंग कर पाएंगे। वहीं अप्रैल के बाद आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं।
कारोबार
वैदिक ज्योतिष के अनुसार काम- कारोबार के लिहाज से साल 2024 काफी अच्छा रहेगा। इस साल आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन कुंडली का विश्लेषण जरूर करा लें। वहीं 1 मई को जब गुरु ग्रह भाग्य स्थान में आ जाएंगे। तो आपके भाग्य वृद्धि के योग बनेंगे। वहीं बिजनेस में लाभ होगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी। वहीं सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस अवधि में नई नौकरी भी मिलेगी। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आपके लिए काफी कंपटीशन का सामना करना पड़ेगा। लेकिन अंंत में लाभ अच्छा होगा। वहीं काम- कारोबार को बेहतर करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन इस साल राहु ग्रह आपको थोड़ा लापरवाह बना सकते हैं, जिससे आपको बचना है। वरना दिक्कत हो सकती है। कुल मिलाकर साल 2023 से साल 2024 आपको काफी अच्छा रहेगा।
करियर
इस वर्ष अपने परिश्रम के बल पर कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। सप्तम स्थान का राहु आपके व्यवसाय में उतार चढ़ाव का योग बन रहा है। अतः इस समय के अंतराल में आप कोई नया व्यापार प्रारंभ ना करें। अष्टमस्थ गुरु के प्रभाव से आपके कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं द्वारा रुकावटें डाली जा सकती हैं। किंतु अप्रैल के बाद गुरु ग्रह का गोचर नवम भाव में होने से स्थितियों में आशातीत सुधार होगा। आप नए उत्साह से अपने कार्य व्यवसाय को अच्छी गति दे पाएंगे। इस वर्ष शनि का गोचर छठे भाव में रहेगा, शनि प्रतिस्पर्धा में आपको विजयी बनाएंगे।
स्वास्थ्य
अष्टमस्थ गुरु और लग्न स्थान पर राहु की दृष्टि के कारण आपके स्वास्थ्य में इस वर्ष उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यदि पहले से कोई बीमारी है तो सावधानी की अधिक आवश्यकता रहेगी। अप्रैल के बाद राशि स्थान पर गुरु की पंचम दृष्टि प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक स्थिति बेहतर होगी। राशि में केतु के प्रभाव से धार्मिक कृतियों में रुचि बढ़ेगी जिससे आप मानसिक रूप से संतुष्ट और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। यह जरूर करें इस साल आपको जनवरी के महीने में घर पर सुंदरकांड का पाठ कराएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही सूर्य देव को जल अर्पित करें। वहीं माथे पर रोज हल्दी का टीका लगाएं। बुधवार को गणेश जी की पूजा करें।