सही स्थान/दिशा में रखे ये 5 चीजें, दूर होंगे सारे कष्ट

भारतीय शास्त्रों में से एक शास्त्र ‘वास्तु शास्त्र’ है, जिसकी जड़ें प्राचीन काल से ही भारत में मौजूद हैं। लेकिन पिछले कुछ समय में ही जैसे-जैसे मनुष्य ज्ञान बटोर रहा है, उसे वास्तु शास्त्र के बारे में पता लग रहा है। केवल वास्तु शास्त्र ही नहीं, पड़ोसी देश चीन के जाने-माने ‘फेंग शुई’ विज्ञान को भी बड़े स्तर पर भारतीयों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। फेंगशुई के अनुसार बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जिन्हें घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। ऐसी ही पांच चीजें हैं यदि उन्हें सही स्थान और दिशा में रखा जाए तो सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है।

 
1. ताजे फूलों को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। यदि ये फूल मुरझाने लगें तो इन्हें घर में न रखें। मुरझाए और सूखे फूलों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा और रोगों का आगमन होता है।
 
2. फेंगशुई वास्तु अनुसार घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पौधे रखना अशुभ होता है। यह दिशा रिश्तों और विवाह संबंधी इच्छा से जुड़ी होती है इसलिए यहां पौधे रखने से विवाह में रुकावट और दांपत्य जीवन में कलह रहता है।
 
3. घर की दक्षिण दिशा में नीले रंग और पानी की तस्वीर न लगाएं। यह पारिवारिक सदस्यों के सम्मान और उन्नति में नुकसान पहुंचाने वाली होती है।
 
4. घर की पूर्व दिशा में धातु से निर्मित चीजें न रखें। इस दिशा में रखने से व्यक्ति नकारात्मक ऊर्जा और चिंताओं से घिर सकता है।

5. नारंगी और नींबू के पौधे सौभाग्य और समृद्धि के सूचक होने के कारण इन्हें घर के गार्डन की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से धन-संपति की प्राप्ति होती है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team